शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, PM मोदी, राजनाथ, राहुल समेत कई नेताओं ने जताया दुख

By अनुराग गुप्ता | Jul 08, 2022

नयी दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। जिसके बाद भारत ने एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया। आपको बता दें कि शिंजो आबे शुक्रवार तड़के नारा में चुनावी भाषण को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने शिंजो आबे को गोली मार दी। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा और उनका काफी ज्यादा खून बह चुका था। जिसके तत्काल बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अस्तपाल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र शिंजो आबे के निधन की खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस मुश्किल घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। 

भारत ने करीबी दोस्त खोया 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से गहरा दुख हुआ। भारत ने आज एक करीबी दोस्त खो दिया है, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया। उन्होंने कहा कि मैं 2019 में अपनी जापान यात्रा के दौरान शिंजो आबे से मिला। मैंने उन्हें एक प्रेरक नेता के रूप में पाया, जिनके पास एक सुरक्षित और बेहतर दुनिया बनाने की दृष्टि थी। उन्हें उनकी राजनीति के लिए हमेशा याद किया जाएगा। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। 

इसे भी पढ़ें: शिंजो आबे पर हमले के बाद ग्लोबल टाइम्स ने उगला जहर, कहा- इस घटना से राइट विंग करेंगे उकसावेपूर्ण कार्रवाई 

इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

प्रमुख खबरें

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर

Reliance का मास्टरस्ट्रोक! Jio IPO की खबर से Share Market में तूफ़ान, निवेशकों के खिले चेहरे।