शिंजो आबे पर हमले के बाद ग्लोबल टाइम्स ने उगला जहर, कहा- इस घटना से राइट विंग करेंगे उकसावेपूर्ण कार्रवाई

Shinzo Abe
creative common
अभिनय आकाश । Jul 8 2022 1:12PM

दुनियाभर के नेता शिंजो आबे के लिए दुआ कर रहे हैं लेकिन चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने जहरीला बयान दिया है। ग्लोबल टाइम्स के विशेषज्ञों के हवाले से ये दावा किया कि इस हमले से निश्चित रूप से जापान के राइट विंगर्स (दक्षिणपंथी) भड़क जाएंगे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान को गोली चलायी गयी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय दमकल विभाग के अधिकारी मकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को गोली लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एक प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया। जापान में घटित इस दुखद घटना पर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं चीन की तरफ से भी पूरे मामले को लेकर रिएक्शन आया है।

इसे भी पढ़ें: परिवार की विरासत को संभाल रहे PM मोदी के मित्र शिंजो आबे, दादा नोबुसुके भी रह चुके हैं प्रधानमंत्री

दुनियाभर के नेता शिंजो आबे के लिए दुआ कर रहे हैं लेकिन चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने जहरीला बयान दिया है। ग्लोबल टाइम्स के विशेषज्ञों के हवाले से ये दावा किया कि इस हमले से निश्चित रूप से जापान के राइट विंगर्स (दक्षिणपंथी) भड़क जाएंगे। इसके साथ ही ज्यादा सक्रिय होकर जंग कर सकते हैं। यहीं नहीं जापान आर्थिक संकट और सामाजिक मतभेद पैदा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: 'शिंजो आबे की बचाने की हो रही पूरी कोशिश', जापान के PM बोले- घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हमलावर की पूरी जानकारी नहीं

चीन ने कहा कि इस घटना से राइट विंग उकसावेपूर्ण कार्रवाई करेंगे। आबे के उत्‍तराध‍िकारी इस घटना का इस्‍तेमाल अपने मुक्‍त और स्‍वतंत्र हिंद- प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने, क्‍वॉड में सक्रिय भागीदारी और पूर्वी एशिया में नाटो के प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए कर सकते हैं। कुछ चीनी राष्ट्रवादी अबे पर हत्या के प्रयास के  बाद "जश्न" मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं और यहां तक ​​​​कि हमलावर को 'हीरो' भी कहा है। पश्चिमी जापान में अपने अभियान भाषण के दौरान आबे को गोली मारने के तुरंत बाद, वीबो पर चीनी राष्ट्रवादियों ने उन्हें मृत्यु की शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया। पोस्ट को एक चीनी ऑस्ट्रेलियाई कलाकार बडिउकाओ के ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़