भारत ने पाक से कहा: करतारपुर जाने वाले भारतीय श्रद्धालु से नहीं वसूला जाए सेवा शुल्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने गुरूवार को पाकिस्तान से कहा कि वह करतारपुर जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं से प्रति व्यक्ति 20 डालर का सेवा शुल्क वसूलने पर जोर नहीं दे। साथ ही, उम्मीद जतायी कि करतारपुर गलियारे के परिचालन के लिए दोनों देशों के बीच जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि सेवा शुल्क को छोड़ कर भारत और पाकिस्तान गलियारे के विषय पर एक समझौते पर पहुंच गए हैं।

रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के साथ विभिन्न दौर की वार्ता के बाद हम लोग सेवा शुल्क के मामले को छोड़कर अन्य सभी मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान सभी श्रद्धालुओं पर 20 डालर (करीब 1420) रुपये का सेवा शुल्क लगाने पर जोर दे रहा है। कुमार ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह श्रद्धालुओं के हित में सेवा शुल्क नहीं लगाये।

इसे भी पढ़ें: करतारपुर गलियारा परियोजना जल्दी पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है भारत : विदेश मंत्रालय

प्रवक्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि समझौता संपन्न हो जाएगा और इस महान अवसर के लिए समय पर इस पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। शुरूआती योजना के मुताबिक दोनों देशों को नवंबर के प्रथम पखवाड़े में समझौते पर हस्ताक्षर करना था, ताकि यह गलियारा गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश वर्ष मनाये जाने के वक्त खुल जाए। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा