पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम पर भारत ने लिया कड़ा एक्शन, ये अकाउंट हो गया ब्लॉक

By रितिका कमठान | May 01, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनानती का माहौल जारी है। भारत सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। आतंकवादी हमले के बाद कानूनी अनुरोध के कारण ये कदम उठाया गया है। भारत में पाकिस्तानी भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।

 

नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट अगर कोई यूजर भारत में खोलने की कोशिश करता है तो पेज पर संदेश मिल रहा है कि भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला किया गया है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौतो हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर लोग पर्यटक थे। सरकार ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है। इनमें वो अकाउंट भी हैं जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स है।

 

इस सप्ताह की शुरु में पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनल पर भी भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही थी। इसे देखते हुए भारत में इन चैनलों को प्रतिबंधित किया गया था। इसमें पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर, बासित अली, शाहिद अफरीदी के यूट्यूब चैनल भी शामिल है। इन सभी चैनलों को भारत में बंद किया गया था। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट उपलब्ध है। पाकिस्तान के अभिनेता अली जाफर, माहिरा खान का इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्रतिबंधित हो गया है।

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के लोगों में गुस्सा है। जनता पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ बदला लेना चाहती है। इस बीच जैवलीन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को भारत बुलाने के मुद्दे पर ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद नीरज चोपड़ा को सफाई पेश करनी पड़ी थी कि मेरी ईमानदारी पर सवाल उठाना दुखद है।

For more Sports Breaking News in Hindi, Please click here.

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना