भारत के बांग्लादेश दौरे पर मंडरा रहा संकट,इस कारण रद्द होगी IND vs BAN सीरीज?

By Kusum | Jul 01, 2025

अगले महीने 17 अगस्त से भारत और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे और 3 टी20 सीरीज के तहत मुकाबले खेले जाएंगे। इन सीरीज के लिए भारतीय टीम को बांग्लादेश का दौरा करना है। लेकिन अभी तक इस सीरीज पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। मौजूदा हालात को देखते हुए दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात के कारण दौरे को लेकर संदेह बरकरार है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बयान दिया है और इस पूरे मामले में स्थिति साफ करने की कोशिश की है। 

अमीनुल इस्लाम ने कहा कि हमारी बीसीसीआई के साथ अच्छी बातचीत चल रही है। जरूरी नहीं है कि ये सीरीज अगस्त-सितंबर में ही हो अगर सरकार द्वारा अभी मंजूरी नहीं मिलती है तो हम भविष्य में किसी और समय इस सीरीज का आयोजन करेंगे। 

बता दें कि, अगर भारत ये सीरीज खेलने बांग्लादेश दौरा करता है तो भारत को बांग्लादेश में इस शेड्यूल पर मैच खेलने हैं 

वनडे सीरीज

17 अगस्त- पहला वनडे- मीरपुर

20 अगस्त- दूसरा वनडे- मीरपुर

23 अगस्त- तीसरा वनडे- चटगांव

टी20 सीरीज 

26 अगस्त- पहला टी20- चटगांव

29 अगस्त- दूसरा टी20- मीरपुर

31 अगस्त- तीसरा टी20- मीरपुर

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश