भारत का 2023-24 में शीर्ष 10 व्यापारिक साझेदारों में नौ के साथ व्यापार घाटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

नयी दिल्ली। भारत को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान चीन, रूस, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया समेत शीर्ष 10 व्यापारिक साझेदारों में नौ के साथ व्यापार घाटे का सामना करना पड़ा है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। व्यापार घाटा, आयात और निर्यात के बीच का अंतर है। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि बीते वित्त वर्ष में 2022-23 की तुलना में चीन, रूस, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के साथ घाटा बढ़ गया। दूसरी ओर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, रूस, इंडोनेशिया और इराक के साथ व्यापार घाटे में कमी हुई। 


वित्त वर्ष 2023-24 में चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़कर 85 अरब डॉलर, रूस के साथ 57.2 अरब डॉलर, दक्षिण कोरिया के साथ 14.71 अरब डॉलर और हांगकांग के साथ 12.2 अरब डॉलर हो गया। चीन के साथ दोतरफा व्यापार 2023-24 में 118.4 अरब डॉलर रहा, और वह अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 118.28 अरब डॉलर रहा। भारत का अपने चार प्रमुख व्यापारिक साझेदारों - सिंगापुर, यूएई, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया (एशियाई गुट के हिस्से के रूप में) के साथ मुक्त व्यापार समझौता है। भारत का 2023-24 में अमेरिका के साथ 36.74 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष था।

प्रमुख खबरें

रिश्तों में तल्खी के बीच बांग्लादेश जाएंगे जयशंकर, पूर्व PM खालिदा जिया के जनाजे में होंगे शामिल

अयोध्या में फिर होगा भव्य कार्यक्रम, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

BMC polls: अठावले नाराज नहीं, पर सीटों पर आरपीआई का दबाव! सुलह की कोशिशें जारी

अचानक भारत ने दागी ऐसी खतरनाक मिसाइल, कांप उठा पाकिस्तान-बांग्लादेश