UN में भारत की सबसे जूनियर अफसर ने खोली इमरान की पोल, पाक को बताया आतंकियों को पेंशन देने वाला देश

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2019

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के आरोपों का करारा जबाव दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलती नजर आईं।  सुयंक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा कि इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने इमरान खान के भाषण को नफरत से भरा बताते हुए कहा कि  पाकिस्तान इस बात को स्वीकार करेगा कि वो दुनिया का एकमात्र देश है जो वैसे शख्स को पेंशन देता है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने अल कायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकियों की लिस्ट में रखा है। मैत्रा ने कहा कि मानवाधिकार की बात करने वाले पाकिस्तान को सबसे पहले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत देखनी चाहिए, जिनकी संख्या 23 प्रतिशत से 3 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

प्रमुख खबरें

26 September को बुध का तुला में गोचर, भाद्रपद पूर्णिमा पर 5 राशियों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत