भारत और अमेरिका आंतरिक सुरक्षा संवाद फिर से शुरू करने पर राजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने भारत के साथ आंतरिक सुरक्षा संवाद फिर से शुरू करने की घोषणा की है। पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने यह संवाद बंद कर दिया था। यह घोषणा तब की गई है जब एक दिन पहले आंतरिक सुरक्षा मंत्री अलेजांद्रो मयोरकस ने सोमवार को अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू से बात की और भारत तथा उनके विभाग के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई। मंगलवार को जारी बैठक के ब्यौरे के अनुसार, ‘‘मयोरकस और संधू अमेरिका-भारत आंतरिक सुरक्षा संवाद को दोबारा शुरू करने और साइबर सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करने तथा हिंसक चरमपंथ पर काबू पाने के लिए बात करने पर राजी हो गए।’’

प्रमुख खबरें

अज़रबैजान में होने वाले FIFA U15 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत को ग्रुप K में रखा गया है

America और China बातचीत में मानवाधिकार न हों नजरअंदाज, Xi Jinping के दौरे पर Freedom House की मांग

Tata Sons Board ने N Chandrasekaran को तीसरे कार्यकाल के लिए फिर चुना Chairman

CM Mohan Yadav पर बरसे Rahul Gandhi, Balaghat में बच्चों की मौतों पर उठाए गंभीर सवाल