भारत-अमेरिका रक्षा संबंध मजबूत, दायरा और भागीदारी बढ़ रही है : जनरल ब्राउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2023

वाशिंगटन। भारत को अमेरिका का रणनीतिक साझेदार बताते हुए एक शीर्ष अमेरिकी जनरल ने सांसदों से कहा कि भारत-अमेरिका सैन्य संबंध मजबूत हुआ है और इसका दायरे एवं भागीदारी बढ़ रही है। जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन ने ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की पुष्टि के लिए सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों के समक्ष सुनवाई के दौरान कहा, ‘‘भारत, अमेरिका का एक रणनीतिक साझेदार है। हमारे सैन्य संबंध मजबूत हुए हैं और दायरे तथा भागीदारी बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: Thailand: संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को निलंबित किया

उन्होंने कहा कि क्वाड समान विचारधारा वाले साझेदारों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जुटाने के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके सदस्य देश तेजी से खासकर समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के इच्छुक हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान