भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह की 16वीं बैठक वाशिंगटन में आयोजित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2021

नयी दिल्ली| रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह (डीपीजी) की 16वीं बैठक शुक्रवार को वाशिंगटन में हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच विभिन्न रक्षा सहयोग के मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की गई।

इसे भी पढ़ें: नाटो ने आठ अघोषित रूसी खुफिया अधिकारियों को निष्कासित किया

बयान में कहा गया है कि डीपीजी बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय रक्षा सचिव अजय कुमार और अमेरिकी उप रक्षा मंत्री कॉलिन कहल ने की।

बयान में कहा गया, ‘‘डीपीजी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा और मार्गदर्शन करने के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच आधिकारिक स्तर का शीर्ष तंत्र है।’’ बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सैन्य संबंधों में प्रगति, मूलभूत रक्षा समझौतों के क्रियान्वयन, रक्षा अभ्यास, प्रौद्योगिकी सहयोग और रक्षा व्यापार को मजबूत करने की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ हो सकता है अमेरिका का युद्ध : ट्रंप

सह-अध्यक्षों ने रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के तहत मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के सह-विकास के लिए संयुक्त परियोजना का जायजा लिया। बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने आगामी ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता की तैयारी की समीक्षा की। पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर भारत में डीपीजी की अगली बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।

प्रमुख खबरें

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम

टखने की चोट से उबरे Neeraj Chopra, कुछ हफ्तों में शुरू करेंगे प्रैक्टिस और रिहैबिलिटेशन

कालीकट विश्वविद्यालय में SFI कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में CPM, IUML और पुलिस पर साधा निशाना

Pakistan में Tri-Series हारकर भी Brendon McCullum बोले, World Cup में इंग्लैंड पेश करेगा चुनौती