भारत की वैक्सीन मैत्री से घबराकर चीन चलने लगा कूटनीतिक चाल

By अभिनय आकाश | Feb 06, 2021

विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर विकासशील और गरीब देशों को निश्चचित संख्या में मुफ्त टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोवैक्स प्लान के तहत सभी देशों को समय पर और उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराएं जाने का लक्ष्य तय किया गया है। भारत की ओर से भी पड़ोसी देशों को वैक्सीन मुहैया कराई है। जिसकी प्रशंसा डब्ल्यूएचओ और अमेरिका सहित कई देशों के द्वारा की गई। अब भारत के नक्शेकदम पर चलते हुए चीन ने कोवैक्स में एक करोड़ वैक्सीन की डोज देने की घोषणा की। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन पर कूटनीतिक चालें चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: नेपाल को मिली वैक्सीन की 10 लाख डोज, राजदूत ने भारत को बताया अच्छा पड़ोसी और मित्र

नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने प्रदीप ग्यावली से फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि टीका सहयोग में चीन नेपाल को प्राथमिकता देगा। वांग ने घोषणा की है कि चीन अनुदान के आधार पर नेपाल को कोविड-19 टीकों की 5 लाख डोज देगा। 

भारत की तरफ से मिली 10 लाख कोरोना वैक्सीन 

भारत की तरफ से नेपाल को कोरोना वैक्सीन की 10 लाख डोज दी गई है। भारत में नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने कहा कि भारत सरकार ने हमें कोरोना वैक्सीन की 1 मिलियन डोज दिया है, जिसके लिए हम भारत सरकार के आभारी है। हमें विश्वास है कि हमें और वैक्सीन मिलेंगे। हम भारतीय सरकार और भारतीय लोगों को धन्यवाद करते हैं, वे एक अच्छे पड़ोसी और मित्र हैं।  

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड