वेलिंगटन Test: भारतीय गेंदबाजों ने लंच तक New Zealand के 60 रन पर गिराए चार विकेट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 19, 2026

भारत ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन बृहस्पतिवार को यहां लंच तक न्यूजीलैंड के चार विकेट 60 रन तक झटककर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (00) और डेरिल मिचेल (01) को पवेलियन भेजा।

अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे (04) को आउट किया जबकि आकाश दीप ने रचिन रविंद्र (15) का विकेट हासिल किया। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बुमराह और कंबोज ने न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 12 रन कर दिया।

हेनरी निकोल्स (29) और रविंद्र ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की और 18.2 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंचाया। हालांकि, आकाश दीप ने अगले ओवर में इस साझेदारी को तोड़ दिया। बुमराह ने लंच से ठीक पहले मिचेल को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया।

लंच के समय निकोल्स के साथ टॉम ब्लंडेल क्रीज पर मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Iran War पर Pentagon ने खर्च किए 48.3 अरब डॉलर, US सांसदों ने बेस को हुए नुकसान का ब्योरा मांगा

Dev Uthani Ekadashi: चार माह की योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, 20 नवंबर को रखा जाएगा एकादशी व्रत

वेलिंगटन Test में Nicholls का शतक, New Zealand ने दूसरे दिन लंच तक बनाए 317 रन

Jammu Kashmir में बदलाव विकसित भारत के लक्ष्य को देगा मजबूती, Jitendra Singh ने बताया