साउथम्पटन के मौसम को लेकर यूजर्स ले रहे मजा, कहा- चेल्लम सर ही बता सकते हैं, कब रुकेगी बारिश

By अनुराग गुप्ता | Jun 18, 2021

साउथम्पटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले शुक्रवार को यहां लगातार बारिश होने के कारण पहला सत्र धुल गया और क्रिकेटप्रशंसक काफी परेशान नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोग बारिश को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। 

तीसरे यूजर ने भारतीय प्रशंसकों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि हे भगवान इन रोमांचित चेहरों को देखें और हमारे मौसम को लौटा दें।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड जैसी दमदार टीम के खिलाफ चीजों को सरल रखना जरूरी: रोहित 

बारिश की वजह से हो रही देरी को देखते हुए बीसीसीआई ने बताया कि दुर्भाग्य से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दिन शुरूआती सत्र में कोई खेल नहीं होगा। इसके बाद बीसीसीआई ने एक ट्वीट और करते हुए जानकारी दी कि अभी इंतजार जारी है।आपको बता दें कि मैच दोपहर तीन बजे शुरू होने वाला था लेकिन मौसम के बदले मिजाज की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है और सोशल मीडिया पर बारिश को लेकर यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास