अफगानिस्तान में आतंकवादियों से भारत को भी कभी-न-कभी लड़ना होगा: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को आगाह किया कि भारत, ईरान, रूस और तुर्की जैसे देशों को कभी-न-कभी अफगानिस्तान में आतंकवादियों से लड़ना होगा। ट्रंप ने कहा कि केवल अमेरिका ही करीब सात हज़ार मील दूर आतंकवाद से लड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य देश फिलहाल अफगानिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ बहुत कम प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप का एक और बड़ा झटका, अमेरिका से जन्मजात नागरिकता को करेंगे समाप्त

अफगानिस्तान में आईएसआईएस के फिर से उभरने के सवाल पर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि कभी-न-कभी रूस, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, तुर्की को अपनी लड़ाई लड़नी होगी। हमने पूरी तरह से खिलाफत को खत्म कर दिया। मैंने यह रिकॉर्ड समय में किया है, लेकिन ये सभी अन्य देश जहां आईएसआईएस उभर रहा है, कभी न कभी उससे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी देशों को उनसे लड़ना होगा क्योंकि क्या हम और 19 साल वहां रूकना चाहते हैं? मैं नहीं समझता हूं कि ऐसा है।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम