ट्रंप का एक और बड़ा झटका, अमेरिका से जन्मजात नागरिकता को करेंगे समाप्त

another-major-shock-of-trump-will-end-birthright-citizenship-from-america
[email protected] । Aug 22 2019 4:19PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका में जन्मे उन बच्चों की दी जाने वाली जन्मजात नागरिकता समाप्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं जिनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं हैं। ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा,‘‘हम जन्मजात नागरिकता पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। स्पष्ट कहूं तो यह बकवास है।’’

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका में जन्मे उन बच्चों की दी जाने वाली जन्मजात नागरिकता समाप्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं जिनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं हैं। ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा,‘‘हम जन्मजात नागरिकता पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। स्पष्ट कहूं तो यह बकवास है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ताइवान को युद्धक विमान बेचे जाने की दी मंजूरी

उन्होंने कहा कि जन्मजात नागरिकता यह है कि हमारी जमीन में आपका बच्चा हुआ है, आप सीमा पार से आते हैं, बच्चे को जन्म देते हैं, बधाई हो, बच्चा अब अमेरिकी नागरिक है। हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह जन्मजात नागरिकता को समाप्त करेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़