भारत 2024 तक पांच अरब डालर की अर्थव्यवस्था होगा: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उम्मीद जताई कि 2024 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डालर की हो जाएगी और देश दुनिया की चार शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में गिना जा रहा होगा। शाह ने बताया कि पिछले पांच साल देश की अर्थव्यवस्था के विकार दूर करने वाले रहे। 

उन्होंने आगे कहा कि अब आगे के पांच साल ऐसे सुधारों के होंगे ताकि भारत दुनिया की सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था बन सके। वह यहां इकोनामिक टाइम्स पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दो अरब डालर की थी और हम इसके आकार के हिसाब से 11वें स्थान पर थे। वहां से हम अब 2.9 अरब डालर की अर्थव्यवस्था के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हम 2024 तक पांच अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल: अशोक गहलोत

शाह ने यह भी कहा कि कारोबार सुगमता की रैंकिंग में भारत 2024 तक शीर्ष 30 देशों के बीच होगा। उन्होंने कहा कि भारत का वर्तमान नेतृत्व साहसिक निर्णय लेने में समर्थ है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनकर उभरेगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार