Qatar का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बनेगा भारत, 5 साल में व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य

By अभिनय आकाश | Feb 18, 2025

कतर के अमीर भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। कतर के भारत से संबंध कैसे हैं इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त शेख तमीम बिन हमद अल थानी के लिए प्रोटोकॉल तक तोड़ दिया। पीएम मोदी ने कतर के अमीर के लिए प्रोटोकॉल तोड़कर पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत के लिए कतर कहां है। कतर के अमीर जैसे ही भारत पहुंचे। वैसे ही भारत के विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर के साथ उनकी मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भारत और कतर के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में दोनों देशों ने करार किए। 

इसे भी पढ़ें: मेरा भाई आया है...कतर के अमीर के लिए पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, शेख ने देखते ही झट से लगा लिया गले

भारत और कतर के बीच दोहरे कराधान से बचने और आय पर करों के संबंध में राजकोषीय चोरी की रोकथाम के लिए एक संशोधित समझौता भी हुआ जिसकी घोषणा हैदराबाद हाउस में हुए समझौतों के दौरान की गई। कतर के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समझौते का आदान-प्रदान किया। इससे पहले फरवरी 2024 में मोदी ने कतर की यात्रा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचकर गर्मजोशी से हाथ मिलाकर और गले लगाकर अमीर का स्वागत किया था। प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि  अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हम्माद अल सानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर गया था। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra