भारत घुसकर मारेगा, मोदी के फिर PM बनने की भविष्यवाणी से घबराया पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2024

पाकिस्तान में भारत के चुनावों की बात हो तो पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी भला कैसे पीछे रह सकते हैं। 2024 के चुनाव में फवाद पाकिस्तान में बैठकर एंटी मोदी मुहिम चलाते रहे। जब तक चुनाव चलते रहे तब तक फवाद भड़काऊ बयान देते रहे। अब चुनाव खत्म हो गया तो फवाद ने अपना एग्जिट पोल भी जारी कर दिया। आप इसे पाकिस्तानी फवाद का फर्जी एग्जिट पोल भी कह सकते हैं। पाकिस्तान के विदेश सचिव अजाज चौधरी ने कहा कि ट्रैक रिकॉर्ड से पता चलता है कि मोदी चुनावी घोषणापत्र को लागू करते हैं। इसलिए, इस बार वह भारत को एक हिंदू राज्य बनाने का प्रयास करेंगे और पाकिस्तान के प्रति आक्रामक नीति अपनाएंगे। तीसरी बार सत्ता में आने पर पड़ोसी देशों के लिए उनकी सरकार की नीति क्या होगी। पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव का कहना है कि नरेंद्र मोदी सत्ता में लौटे तो इस बार भारत और पाक में जंग जैसे हालात भी बन सकते हैं। इस्लामाबाद में बैठकर फवाद चौधरी वैसे तो पूरे चुनाव इमरान के पूर्व मंत्री मोदी के हारने की दुआ मांगते रहे। 

वैसे तो फवाद चौधरी को सोते-जागते आजकर भारत के चुनाव के ही सपने आ रहे हैं। कैमरा और माइक देखते ही आजकल फवाद चौधरी खटाखट-खटाखट इंटरव्यू देने लगते हैं। फवाद चौधरी ने अगर एग्जिट पोल के आंकड़े देख लिए होते तो वो ऐसा बयान नहीं देते।  चार जून को नतीजे आने के बाद लगता है कि फवाद चौधरी अपना चेहरा छिपाते फिरेंगे। वैसे तो इस्लामाबाद में ज्यादातर चैनलों को मोदी फोबिया है। एंटी मोदी खबर उन्हें खूब सूट करती हैं। मोदी विरोध में फवाद चौधरी ने भारत की विपक्षी पार्टियों को बिना मांगे ही समर्थन दे दिया। भारत के नेताओं को पता था कि पाकिस्तानी सपोर्ट का हिंदुस्तान के चुनाव में कोई फायदा नहीं। इसलिए सब ने उल्टे फवाद को ही खरी खोटी सुना दी। 

इसे भी पढ़ें: मोदी की तपस्या का मिल गया फल, वोटिंग रिजल्ट से पहले ये क्या हो गया, भारत को PoK लौटाने वाला है पाकिस्तान!

25 मई को जैसे ही  दिल्ली में मतदान हुआ, चौधरी फिर से भारत के चुनाव में कूदते हुए परिवार के साथ मतदान करने के बारे में एक्स पर केजरीवाल की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा: शांति और सद्भाव नफरत और उग्रवाद की ताकतों को हराए। हालांकि केजरीवाल ने मौके की नजाकत को समझते हुए इस पर प्रतिक्रिया देने में वक्त नहीं गंवाया और जवाब देते हुए कहा कि  चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मुद्दों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान में इस वक्त हालात बेहद खराब हैं। आप अपने देश का ख्याल रखें। इससे पहले चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना करते हुए राहुल का एक वीडियो साझा किया था और इसे कैप्शन दिया था: राहुल ऑन फायर। 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक

तमिलनाडु में Pasumpon स्थित स्मारक पर Muthuramalinga Thevar की 119वीं जयंती मनाई गई

Pramod Mahajan Birth Anniversary: BJP के मास्टर रणनीतिकार और संकटमोचक थे प्रमोद महाजन, जानिए रोचक बातें