सूत्रों का दावा, G-20 में आतंकवाद और आपूर्ति श्रृंखला जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा भारत

By अंकित सिंह | Nov 30, 2022

भारत 1 दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा और 2023 का शिखर सम्मेलन बैठक भी भारत में ही होगा। भारत जी-20 की योजनाओं पर लगातार काम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक आतंकवाद से निपटने, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और वैश्विक मामलों में देशों के बीच एकता जैसे मुद्दों पर ध्यान देगा। देश में जी-20 की बैठक को लेकर तैयारियां भी लगातार चल रही हैं। खबर यह भी है कि भारत के 100 स्मारकों को जी-20 के लोगों से सुसज्जित किया जाएगा। इसके अलावा सेल्फी प्रतियोगिता और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: इटली की प्रधानमंत्री को PM मोदी ने गिफ्ट किया पटोला, मुलाकात के बाद ट्वीट कर कही ये बात

एक सूत्र ने यह भी कहा कि शिखर सम्मेलन व्यापक आधार वाला होगा और जनभागीदारी (लोगों की भागीदारी) का संदेश देगा। इस बात की भी जानकारी मिली है कि शिखर सम्मेलन से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठकें देशभर के अलग-अलग शहरों में होंगी। अब सवाल यह भी है कि क्या जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख जैसे क्षेत्रों में भी बैठक होगी। इसको लेकर एक सूत्र ने दावा किया है कि इस पर भी काम जारी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना एक बड़ा अवसर है और देश को इसका पूरा उपयोग करते हुए ‘‘विश्व कल्याण’’ पर ध्यान केंद्रित करना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर