एथलेटिक्स में भारत की नई उड़ान, Bhubaneswar में पहली बार होगी World Indoor Championship 2028

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2026

भारत को बृहस्पतिवार को पोलैंड में हुई विश्व एथलेटिक्स परिषद की बैठक में प्रतिष्ठित विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के अधिकार सौंपे गए जिसका आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा। यह फैसला पोलैंड के तोरून में 2025 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय संस्था की बैठक में लिया गया। विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने पोलैंड से पीटीआई को बताया, ‘‘भारत को साल 2028 के लिए विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। ’’

इससे पहले न्यूजीलैंड ने भी 2028 विश्व इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाई थी। यह प्रतियोगिता हर दो साल में आयोजित की जाती है। विश्व इंडोर चैंपियनशिप में आम तौर पर 26 स्पर्धाएं होती हैं जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए 13-13 स्पर्धाएं शामिल हैं। लेकिन पोलैंड के इस चरण में चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले पहली बार कराई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत