50 साल से अधिक उम्र वालों के विश्व कप में भाग लेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

नयी दिल्ली। भारत अगले साल 10 से 24 मार्च तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के पहले विश्व कप में भाग लेगा। भारत को पांच मार्च को इंग्लैंड से पहला मैच खेलना है। वेस्टइंडीज, नामीबिया और जिम्बाब्वे भी इसमें भाग लेंगे। भारत को पूल बी में पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका , नामीबिया और वेल्स के साथ रखा गया है। 

पूल ए में आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड ओर श्रीलंका है। भारतीय टीम की अगुवाई खेल और ब्रांड विशेषज्ञ शैलेंद्र सिंह करेंगे। भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने टीम को शुभकामना देते हुए कहा कि यह शानदार पल है। मैं उन्हें और पूरी टीम को शुभकामना देता हूं। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल सिडनी में पहला फिफ्टीज विश्व कप जीता था। 

प्रमुख खबरें

Seychelles ने PM Modi को सर्वोच्च सम्मान Guardian of the Blue Horizon से नवाजा

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में Senior पदों पर बंपर भर्ती, नहीं लगेगी कोई Application Fee

Skin Care: आज भी इन ब्यूटी मिथ्स को सच मानती हैं ज्यादातर महिलाएं, जानिए

Weight Loss Without Counting Calories: वेट लॉस करने के लिए कैलोरी काउंट का झंझट नहीं, आजमाएं ये तरीके