जिंबाब्वे की जगह जनवरी में श्रीलंका से टी20 श्रृंखला खेलेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

नयी दिल्ली। भारत अगले साल जनवरी में जिंबाब्वे के विकल्प के तौर पर श्रीलंका से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा। बीसीसीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिंबाब्वे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने निलंबित कर दिया था जिसके बाद बीसीसीआई ने इस संक्षिप्त श्रृंखला के लिए श्रीलंका को आमंत्रित किया। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला टी20 पांच जनवरी को गुवाहाटी में ही होगा जबकि अन्य मैच सात जनवरी को इंदौर और 10 जनवरी को पुणे में खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: ICC T20 रैंकिंग में रोहित आठवें स्थान पर, कोहली और धवन टॉप 10 के करीब

आईसीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से फैसला किया था कि आईसीसी का पूर्ण सदस्य जिंबाब्वे क्रिकेट उसके संविधान के अनुच्छेद 2.4 (सी) और (डी) का उल्लंघन कर रहा था जिसके अनुसार स्वतंत्र और लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया मुहैया कराना सदस्यों का कर्तव्य है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा