By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022
नयी दिल्ली। बिजली मंत्री आर के सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत जल्दी ही 2,000 मेगावॉट क्षमता की अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिये बोली आमंत्रित करेगा। सिंह ने स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय सम्मेलन में कहा, ‘‘अपतटीय पवन ऊर्जा के बिना हमारी यात्रा अधूरी है। हम गुजरात में 1,000 मेगावॉट क्षमता की परियोजना के लिये बोली आमंत्रित करेंगे। उसके बाद तमिलनाडु में 1,000 मेगावॉट क्षमता के लिये बोली आमंत्रित की जाएगी।’’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से आगे आने और अपतटीय पवन ऊर्जा में निवेश करने का आग्रह किया।