Asian Games Shooting: Neeru Dhanda और Kynan Chenai ने Trap Mixed Team में जीता Gold Medal

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2026

व्यक्तिगत वर्ग में खिताब जीतने वाली नीरू ढांडा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए काइनन चेनाई के साथ मिलकर बुधवार को यहां एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता की ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने इस दौरान नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। भारतीय जोड़ी ने चौथे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने फाइनल में 34 का स्कोर बनाया। कतर के मोहम्मद अल रुमैही और रे बासिल ने 32 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। 

इस स्पर्धा में भाग लेने वाली 12 टीमों में से कुल चार टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्वालीफाइंग में भारत ने 136 का स्कोर बनाया था। चीन 150 में से 142 अंकों के साथ क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहा। उसके बाद कतर (139) और ईरान (138) का स्थान रहा। क्वालीफाइंग राउंड में दोनों भारतीयों में काइनन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 73 अंक हासिल किए, जबकि नीरू ने 63 अंक बनाए। काइनन ने फाइनल में भी लगातार अच्छे शॉट लगाकर अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा, वहीं नीरू ने भी लड़खड़ाती शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की। 

काइनन के पिता डेरियस भी राष्ट्रीय स्तर के शॉटगन निशानेबाज थे। काइनन ने अपनी और नीरू की जोड़ी को भाग्यशाली करार दिया। इससे पहले यह दोनों इस साल विश्व कप में कांस्य पदक जीत चुके थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम मिश्रित टीम के रूप में जोड़ी बनाकर रखेंगे, लेकिन यह सब महासंघ पर भी निर्भर करता है।’’ नीरू ने कहा कि क्वालीफाइंग राउंड में उनका स्कोर उतना अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘‘कल की प्रतियोगिता के कारण शरीर में अकड़न आ गई थी तथा बारिश व ठंड का शरीर पर बुरा असर पड़ा।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 में भारत को Shooting और Archery में मिले Gold, PM Modi ने दी बधाई

Piyush Goyal ने US कंपनियों को दिया भारत में Investment और MSME पार्टनरशिप का न्योता

सावधान! Electricity Bill में जुड़कर आयेगी बकाया Traffic Challan राशि, नहीं भरा जुर्माना तो कटेगी लाइट!

JSW Cement का Shiva Cement में होगा विलय, बोर्ड ने दी Merger योजना को मंजूरी