Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 21, 2026

ड्रैग फ्लिकर दीपिका, फॉरवर्ड रूतुजा पिसाल और नवनीत कौर की हैट्रिक के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17 . 1 से हराकर एशियाई खेलों के पूल बी में सोमवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दीपिका ने आठवें, 28वें और 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। इससे पहले उजबेकिस्तान के खिलाफ 19 . 0 से मिली जीत में दीपिका ने आठ गोल दागे थे।

इंडोनेशिया के लिये एकमात्र गोल इनेस आदितिया ने 32वें मिनट में दागा। भारत का सामना अब बुधवार को थाईलैंड से होगा। उजबेकिस्तान को रविवार को 19 . 0 से हराने के बाद भारत ने ठोस शुरूआत की।

भारत को चौथे ही मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन नवनीत के प्रयास को इंडोनेशियाई गोलकीपर ने रोक दिया। दीपिका ने आठवें मिनट में भारत को बढत दिलाई। इसके तीन मिनट बाद नेहा के पास पर सुनेलिटा ने गोल दागा।

दो मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका की फ्लिक इंडोनेशियाई गोलकीपर ने बचा ली जिसके बाद रिबाउंड पर लालरेम्सियामी ने गोल किया। रूतुजा ने साक्षी राणा का प्रयास बचा लिये जाने के बाद डिफ्लैक्शन पर गोल दागा। एक मिनट बाद लालरेम्सियामी ने और फिर रूतुजा ने गोल किये।साक्षी ने 27वें मिनट में दीपिका के पेनल्टी कॉर्नर गोल के बाद रिबाउंड पर गोल किया।

सुनेलिटा ने इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत की हिट पर गेंद गोल के भीतर डाली। दो मिनट बाद इंडोनेशिया के लिये इनेस ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारतीय कप्तान सलीमा ने इसके तीन मिनट बाद गोल किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया के अनुभवहीन डिफेंस का पूरा फायदा उठाते हुए लगातार गोलों का सिलसिला जारी रखा। भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि वह पहले दो मैचों में अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, लेकिन मेजबान जापान के खिलाफ मैच में उनकी असली परीक्षा होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इन मैचों में दोनों टीमों के बीच अंतर साफ नजर आ रहा था।

हमारे लिए टूर्नामेंट में लय बनाए रखना महत्वपूर्ण है। पूल चरण में हमारा सामना जापान से होगा जो सबसे मजबूत टीम है। हमें अपने पूल में पहला स्थान हासिल करने के लिए उसे हराना होगा।

उसके बाद हम देखेंगे कि हमारा प्रतिद्वंदी कौन होगा।’’ इंडोनेशिया के खिलाफ हैट्रिक बनाने वाली रुतुजा ने कहा कि टीम प्रयास से ही उन्होंने यह जीत हासिल की। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक टीम के रूप में खेलते हैं, और हम हर बार अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इसीलिए हम जीत रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया

Navratri Dandiya Night में क्या पहनें? Lehenga से Indo-Western तक ये हैं बेस्ट आइडियाज

Asian Games के Table Tennis मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया