दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करने उतरेगी भारतीय महिला टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2021

लखनऊ। एकदिवसीय श्रृंखला में करारी शिकस्त झेलने वाली भारतीय महिला टीम को शनिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में अगर दक्षिण अफ्रीका से पार पाना है तो उसे हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मिताली राज की अगुवाई वाली वनडे टीम दूसरे मैच में नौ विकेट की जीत को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इकाई के रूप में प्रदर्शन करने में असफल रही। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी श्रृंखला में लय में दिखी और इसे वह सबसे छोटे प्रारूप में भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी। भारत की यह पिछले 12 महीनों में पहली श्रृंखला थी और वह इसके लिये तैयार नहीं दिखी। उसने तीसरे और चौथे वनडे में प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया लेकिन पहले और पांचवें वनडे में बल्लेबाज नहीं चल पाये थे।

इसे भी पढ़ें: ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटी इंडोनेशियाई और तुर्की टीम, BWF ने दी जानकारी

जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज लिजेल ली ने चार मैचों में 288 रन बनाये जिसमें नाबाद 83, चार, नाबाद 132 और 69 रन की पारियां शामिल हैं। वह फिर से अपना दबदबा बनाये रखने की कोशिश करेगी। ली को मिगनॉन डु प्रीज (166 रन) ओर लौरा वॉलवार्ट (154 रन) से अच्छा सहयोग मिला और वे फिर से भारतीय आक्रमण की परीक्षा लेना चाहेंगी। तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल और टुमी सेखुखुने दक्षिण अफ्रीका की सबसे सफल गेंदबाज रही। मारिजान कैप और नाडिन डि क्लर्क का भी उन्हें अच्छा सहयोग मिला था। टीमें इस प्रकार हैं : भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, हरलीन देओल, सुषमा वर्मा (विकेट-कीपर), नुजहत परवीन (विकेट कीपर), आयुषी सोनी, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, सी. प्रत्यूषा, सिमरन दिल बहादुर। दक्षिण अफ्रीका : सुने लुस (कप्तान), अयाबोंगा खाका, शबनीम इस्माइल, लौरा वॉलवार्ट, त्रिशा चेट्टी, सिनालो जेटा, तस्मीन ब्रिट्ज, मारिजान कैप, नोंडिमिसो सांगेज, लिजेल ली, एनेके बॉश, फेय ट्यूनेक्लिफ, नॉनकुलुलेको मलाबा, मिगनॉन डु प्रीज, नाडिन डि क्लर्क, लारा गुडॉल, टुमी सेखुखुने। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह