स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए श्रीलंका के लोगों के प्रयास का समर्थन करना जारी रखेंगे: भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

कोलंबो| भारत ने बुधवार को कहा कि वह लोकतांत्रिक तरीकों एवं मूल्यों, स्थापित लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संवैधानिक ढांचे के जरिए स्थिरता और आर्थिक सुधार से संबंधित श्रीलंका के लोगों के प्रयास का समर्थन करना जारी रखेगा।

श्रीलंका में अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट को लेकर हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के चलते राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए और राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है।

भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, श्रीलंका के एक करीबी मित्र और पड़ोसी तथा एक साथी लोकतंत्र होने के चलते हम लोकतांत्रिक तरीकों और मूल्यों, स्थापित लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संवैधानिक ढांचे के माध्यम से स्थिरता एवं आर्थिक सुधार के लिए श्रीलंका के लोगों के प्रयास का समर्थन करना जारी रखेंगे।

उच्चायोग ने इससे पहले कहा था कि भारत लोकतांत्रिक तरीकों और मूल्यों, स्थापित संस्थाओं के साथ-साथ संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार श्रीलंका के लोगों की आकांक्षाओं के पूरा होने का समर्थन करता है, और किसी अन्य देश के आंतरिक मामलों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप नहीं करता है।

प्रमुख खबरें

ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

IPL 2026: Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किया ये कारनामा

तनाव घटने की उम्मीद से बाजार को मिला Boost, Sensex में 800 अंकों की जोरदार वापसी

Baramati Bypoll: सुनेत्रा पवार बोलीं- जिंदगी का सबसे कठिन चुनाव, Kharge से की ये खास अपील