ओराकांडी में एक मिडिल स्कूल को आधुनिक बनाएगा और एक प्राथमिक स्कूल खोलेगा भारत: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2021

ढाका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ओराकांडी में एक मिडिल स्कूल को आधुनिक बनाएगा और एक प्राथमिक स्कूल भी खोलेगा। प्रधानमंत्री ने मतुआ समुदाए के लोगों से बातचीत के दौरान यह बात कही। दो दिन की बांग्लादेश यात्रा पर शुक्रवार को ढाका पहुंचे प्रधानमंत्री ने ओराकांडी में स्थित मतुआ मंदिर में शनिवार को पूजा अर्चना की। ओरकांडी में ही मतुआ समुदाय के अध्यात्मिक गुरु हरिचंद ठाकुर का जन्म हुआ था। उन्होंने ओराकांडी मंदिर में दर्शन के बाद कहा, ‘‘ मैं कई वर्षों से ओराकांडी आने का इंतजार कर रहा था और जब मैं 2015 में बांग्लादेश आया था तो मैंने ओराकांडी जाने की अभिलाषा व्यक्त की थी। मैं आज वैसा ही महसूस कर रहा हूं, जो भारत में रहने वाले मतुआ संप्रदाय के मेरे हजारों-लाखों भाई-बहन ओराकांडी आकर महसूस करते हैं।’’ अपनी यात्रा से पहले मोदी ने कहा था कि वह ओराकंडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

प्रमुख खबरें

Vishwakarma Jayanti पर अष्टदल रंगोली और सात अनाजों से करें मशीनों व औजारों की पूजा

Udhampur के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात

PM Modis 76th Birthday | काशी से वड़नगर तक शुरू होगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा, 10 राज्यों के 1150 से ज़्यादा गांवों से गुज़रेगी

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Lok Sabha Speaker Om Birla ने दी बधाई