India-Pakistan Tension: सीजफायर के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना का बयान, बढ़ेगी तनातनी?

By एकता | May 11, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच अमेरिका और विदेश मंत्रालय के सीजफायर की घोषणा के बावजूद, भारतीय वायुसेना ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। वायुसेना ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरी सटीकता और प्रोफेशनलिज्म के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इस ऑपरेशन को राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए बेहद योजनाबद्ध और गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया।

वायुसेना ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए।' इस पोस्ट में, वायु सेना ने आगे लिखा, 'चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी। भारतीय वायु सेना सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।'

इसे भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर Donald Trump की मध्यस्थता की पेशकश पर विवाद, Kapil Sibal ने उठाए सवाल

भारत में उच्च स्तरीय बैठक

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल के साथ ही आईबी और रॉ के प्रमुख मौजूद हैं। बैठक में आगे की रणनीति और शांति बनाए रखने के उपायों पर चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मातृ दिवस पर मातृ शक्ति और प्रदेशवासियों को शुभकामना दी

अमेरिका ने संघर्ष विराम का ऐलान किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की है। ट्रंप ने इस ऐतिहासिक फैसले पर दोनों देशों की तारीफ की है और इसे पूरी दुनिया के लिए नया मोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि वह शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम करने के लिए मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता