भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सांसद बिल हुइजेंगा संग ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, दो सितंबर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने रिपब्लिकन पार्टी से सांसद बिल हुइजेंगा से मुलाकात की और उन्हें ऊर्जा आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाने की नयी दिल्ली की पहल तथा रक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी के बारे में जानकारी दी। क्वात्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दक्षिण और मध्य एशिया पर सदन की विदेश मामलों की समिति की उपसमिति के अध्यक्ष सांसद बिल हुइजेंगा के साथ सार्थक बातचीत हुई।’’ भारतीय राजदूत ने हुइजेंगा के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी से जुड़े हालिया घटनाक्रम और प्रगति पर विचार विमर्श किया। इसमें रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी सहयोग जैसे क्षेत्र शामिल रहे।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट