व्हाइट हाउस में एक और भारतीय-अमेरिकी की हुई बड़े पद पर नियुक्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी माजू वर्गीज को अपना उप सहायक और व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय (डब्ल्यूएचएमओ) का निदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले वर्गीज बाइडन के चुनाव अभियान एवं शपथ ग्रहण समिति में भी अहम सदस्य के तौर पर काम कर चुके हैं। वर्गीज ने नियुक्ति की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस के अराइवल लाउंज में खींची गई तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘माजू वर्गीज अब राष्ट्रपति के उप सहायक एवं व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय के निदेशक हैं।’’ उन्होंने मंगलवार को तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘प्राइमरी और आम चुनाव के बाद शपथग्रहण, इस यात्रा के लिए, शानदार टीम के लिए और हमने जो इतिहास बनाया, उसके लिए आभारी हूं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार