LGBT प्राइड परेड’ में बंदूक दिखाकर डराने के मामले में भारतीय अमेरिकी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका में यहां ‘LGBT प्राइड’ परेड में एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर डराने और उसके कारण मची भगदड़ के मामले में एक भारतीय अमेरिकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि परेड में व्यक्ति के बंदूक निकालने के बाद भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने शनिवार को वॉशिंगटन डीसी में परेड के दौरान आफताबजीत सिंह (38) के साथी को धमकी दी जिसके बाद सिंह ने बंदूक निकाल ली।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका को उम्मीद, आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी के पास होगी ज्यादा स्वतंत्रता

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी बंदूक जब्त कर ली। सिंह पर अवैध रूप से बंदूक रखने का आरोप लगाया गया हैं। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति