By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2022
अमेरिका के मिशिगन के भारतीय-अमेरिकी चंद्रू आचार्य को गृह विभाग की आस्था आधारित सुरक्षा सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है। सोमवार को जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिका के विभिन्न आस्थाओं से जुड़े 25 लोग इस परिषद के सदस्य हैं, जिनमें हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले केवल आचार्य हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, संवाद व शांति पहलों के माध्यम से विभिन्न आस्था के समुदायों के बीच पुल स्थापित करने की दिशा में उनकी भूमिका को हिंदू अमेरिकी समुदाय और अंतरधर्म मंचों पर काफी सराहा गया है।
‘डेट्रॉयट इंडियन विमेंस एसोसिएशन’ के सलाहकार बोर्ड के सदस्य, ‘इंडिया लीग ऑफ अमेरिका’ के बोर्ड के सदस्य, ‘प्लायमाउथ कैंटन इंटरफेथ’ के सदस्य, ‘मिशिगन इंडियन कम्युनिटी सर्विस’ के एक सलाहकार बोर्ड के सदस्य और हिंदू स्वयंसेवक संघ (यूएसए) के राष्ट्रीय बोर्ड के सदस्य हैं। वह डेट्रॉयट की ‘इंटरफेथ लीडरशिप काउंसिल’ के बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं।