किसान आंदोलन को लेकर भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2020

वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भारत में किसानों के मुद्दे का शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हल निकलने की उम्मीद जताई और कहा कि सरकार और आंदोलनरत किसानों के बीच बातचीत से वह प्रोत्साहित हैं। खन्ना (44) सिलिकॉन वैली से लगातार तीसरी बार कांग्रेस के लिए चुने गए हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत और अमेरिका लोकतंत्र और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की समृद्ध परंपरा साझा करते हैं। किसान हमारे देशों की रीढ़ हैं और उनकी बातें सुनी जानी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष समाधान निकलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चल रही बातचीत से प्रोत्साहित हूं।’’ खन्ना के अलावा अमेरिका के कई सांसदों ने किसान आंदोलन पर अपने विचार रखे हैं और कई ने इस पर चिंता भी व्यक्त की है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर