अमेरिका की प्रथम महिला बनने जा रही जिल बाइडन के लिए डिजिटल डायरेक्टर नामित हुई गरिमा वर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने भारतीय मूल की गरिमा वर्मा को अपने कार्यालय में डिजिटल निदेशक और माइकल लारोसा को प्रेस सचिव के तौर पर नामित किया है। बाइडन की टीम ने यह जानकारी दी। बाइडन के 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद जिल बाइडन अमेरिका की प्रथम महिला होंगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने भी प्रथम महिला के कार्यालय में अतिरिक्त सदस्यों की घोषणा की और ‘ज्वाइनिंग फोर्सेस’ पहल के नए कार्यकारी निदेशक के तौर पर रोरी ब्रोसियस को नामित किया। टीम ने बताया कि गरिमा ओहायो और कैलिफोर्निया के सेंट्रल वैली में पली बढ़ी हैं और उनका जन्म भारत में हुआ है। गरिमा बाइडन-हैरिस के चुनाव प्रचार अभियान का भी हिस्सा थीं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने की कैपिटल हिल हिंसा की निंदा, कहा- हिंसा और बर्बरता की हमारे देश में कोई जगह नहीं

जिन अन्य लोगों को नामित किया गया है उनमें गिना ली, वनेसा लायन और जॉर्डन मोंटोया के नाम शामिल हैं। जिल बाइडन ने कहा, ‘‘अपनी विवधतापूर्ण पृष्ठभूमि के साथ ये समर्पित और कुशल लोक सेवक एक ऐसे प्रशासन के निर्माण में प्रतिबद्ध होंगे जो अमेरिका के लोगों के विकास में सहयोग करेगा।’’ बाइडन की टीम ने कहा कि ये कुशल एवं अनुभवी लोग डॉ. जिल बाइडन के साथ काम करेंगे और उनके कार्यालय के कामकाज में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा