भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन व्हाइट हाउस की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2021

वॉशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। टंडन ने इससे दो महीने पहले ही रिपब्लिनक सीनेटरों के कड़े विरोध के कारण व्हाइट हाउस प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक के पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया था। टंडन (50) सोमवार से व्हाइट हाउस में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

इसे भी पढ़ें: रॉकेट हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र ने की इजराइल-गाजा से शांति की अपील

उन्होंने देश की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रचार मुहिम की नीति निदेशक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में घरेलू नीति की सहायक निदेशक और प्रथम महिला की वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। टंडन ने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया’ से बीएससी और येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार