अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, सभालेंगी यह पद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर संसद की उपसमिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। चेन्नई में जन्मीं जयपाल (55) एकाधिकार व्यापार रोधी कार्रवाई, प्रतिस्पर्धा रोधी फैसलों पर नियंत्रण, एकाधिकार जमाने वाले वाली प्रवृत्तियों को रोकने और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों से जुड़े उप समिति के आवश्यक कार्यों को देखेंगी। वह मुक्त प्रेस को सुरक्षा प्रदान करने और नवोन्मेष से जुड़े कार्यों को भी देखेंगी। मीडिया में जारी एक विज्ञप्ति में यह कहा गया। डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता जयपाल प्रतिनिधि सभा में इकलौती भारतवंशी हैं। उन्होंने अमेरिका में कई दशकों में सामने आए पहले एकाधिकार व्यापार रोधी मामले की जांच में भी हाल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े