भारतीय मूल की अमेरिकी सबरीना सिंह व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी नामित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सबरीना सिंह अमेरिका की निर्वाचित उपराष्ट्रपति के लिए व्हाइट हाउस में उप्र प्रेस सचिव के रूप में अपनी सेवा देंगी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सत्ता हस्तांतरण दल ने यह घोषणा की। सिंह, बाइडन-हैरिस चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कमला हैरिस की प्रेस सचिव थीं। इससे पूर्व वह माइक ब्लूमबर्ग और कौरी बुकर के राष्ट्रपति पद संबंधी अभियान के लिए क्रमश: वरिष्ठ प्रवक्ता और नेशनल प्रेस सचिव रह चुकी हैं। इसके अलावा वह कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सत्ता हस्तांतरण दल ने व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति कार्यालय के लिए कई अहम नियुक्तियों की घोषणा के तहत उन्हें नामित किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर