लद्दाख सीमा पर घट रहा तनाव, तीन इलाकों से पीछे हटे भारत और चीन के सैनिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

नयी दिल्ली। चीनी और भारतीय सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी और दो अन्य इलाकों से “वापसी” शुरू कर दी है जो महीने भर से चले आ रहे गतिरोध के बातचीत के जरिये समाधान की दोनों पक्षों की इच्छा के संकल्प को दर्शाता है। सैन्य सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पैंगोंग सो और दौलत बेग ओल्डी जैसे इलाकों में हालांकि रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। सैनिकों की वापसी के संदर्भ में रक्षा मंत्रालय या विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस मामले पर चीन की तरफ से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विवाद खत्म करने के लिए अपने पहले गंभीर प्रयास के तहत लेह स्थित 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और तिब्बत मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कमांडर मेजर जनरल लियु लिन ने शनिवार को व्यापक बातचीत की। इससे हालांकि कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका। 

इसे भी पढ़ें: राहुल के शेर के बाद छिड़ा सियासी मुशायरा, राजनाथ के तंज पर कांग्रेस का पलटवार 

विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा था कि बैठक “सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण” में हुई और दोनों पक्ष इस पर सहमत थे कि इस मुद्दे का “शीघ्र समाधान” दोनों देशों के बीच रिश्तों को और विकसित करने में मदद करेगा। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति कायम रखने और बातचीत के जरिये गतिरोध को सुलझाने पर सहमत हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान