भारतीय सेना की टुकड़ी ने श्रीलंका में संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति के दौरान स्वतंत्रता दिवस मनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2024

भारतीय सेना की टुकड़ी ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका की सेना के साथ संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति के दौरान 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और योग सत्र सहित विभिन्न गतिविधियां की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय सेना की टुकड़ियों ने श्रीलंका के मदुरौया स्थित आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में स्थित अपने शिविर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया।

बयान में कहा गया, प्रतिभागियों ने पूरे गर्व के साथ तिरंगा फहराया और सभी भारतीयों के राष्ट्रीय गौरव का सम्मान किया। यह प्रयास भारतीय सेना के तिरंगे के प्रति गर्व को दर्शाता है, जिसके लिए प्रत्येक सैनिक ने वर्षों से गर्व के साथ सर्वोच्च बलिदान दिया है।

मदुरौया के आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में वार्षिक संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति के 10वें संस्करण का आयोजन किया गया है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय सात के अंतर्गत अर्ध-शहरी वातावरण में परिचालन पर ध्यान दिया जाएगा।

बयान में कहा गया कि श्रीलंकाई सेना के 59 इन्फैन्ट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल यूकेडीपीपी उडुगामा को भारतीय और श्रीलंकाई सेना ने सलामी गारद दी।

इस दौरान उडुगामा ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य सौहार्द कायम करना, जुड़ाव को मजबूत करना तथा श्रीलंका और भारत के संबंधों को मजबूत करना है, जो साझा मूल्यों एवं विश्वासों को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

China का नाम लेकर Sonam Wangchuk ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, Delhi से लेकर Leh तक मची खलबली!

गड़बड़ी आपने की और जिम्मेदार भारत को ठहरा रहे, पीयूष गोयल ने हंसते-हंसते ही यूरोप को रुला दिया

Bihar विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग, 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

सपा की सियासत में आजम की ताकत और रामपुर जेल का सियासी फलसफा