Manipur के थौबल में Indian Army के अधिकारी का उनके घर से किया गया अपहरण, अज्ञात लोग काफी समय से दे रहे थे धमकी

By रेनू तिवारी | Mar 08, 2024

देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और मणिपुर के हालात और ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही कूकी-मैतई की लड़ाई अब बढ़ती जा रही हैं। इस लड़ाई का प्रकोप अब सेना और पुलिस तक पहुंच गया हैं। इंडिया टुडे एनई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) का शुक्रवार को मणिपुर के थौबल जिले में उनके घर से अपहरण कर लिया गया।

 

इसे भी पढ़ें: Lok sabha Elections 2024 | जम्मू-कश्मीर में टूटा गया INDIA गठबंधन, महबूबा बोलीं 'अकेले चुनाव लड़ेगी PDP'


सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग जेसीओ कोनसम खेड़ा सिंह के चारंगपत ममांग लेइकाई स्थित घर में घुस गए और उनका अपहरण कर लिया। अज्ञात हमलावरों ने खेड़ा सिंह को एक वाहन के अंदर डाल दिया और मौके से भाग गए। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि खेड़ा सिंह के अपहरणकर्ता उनसे पैसे ऐंठना चाहते थे क्योंकि उनके परिवार को पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी थीं।


जेसीओ खेड़ा सिंह को बचाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है और राष्ट्रीय राजमार्ग 102 पर सभी वाहनों की जांच की जा रही है। जब सेना अधिकारी को उनके घर से अपहरण कर लिया गया, तब वह ड्यूटी से छुट्टी पर थे।

 

इसे भी पढ़ें: Congress Tax Row | कांग्रेस को ITAT से झटका, बैंक खातों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर स्टे की याचिका खारिज


यह 27 फरवरी को मणिपुर पुलिस अधिकारी के उनके घर से अपहरण किए जाने के कुछ ही दिनों बाद आया है। लगभग 200 बंदूकधारियों ने इंफाल पश्चिम जिले में उनके घर पर हमला किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोइरांगथेम अमित सिंह का अपहरण कर लिया। अमित सिंह का अपहरण कथित तौर पर एक सशस्त्र समूह द्वारा किया गया था जिसे मैतेई निगरानी समूह अरामबाई तेंगगोल के रूप में पहचाना गया था।


अपहरण की घटनाएं मणिपुर में सामने आई अशांति की घटनाओं में से एक हैं, जहां पिछले साल 3 मई से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा देखी गई है।



प्रमुख खबरें

Rishabh Pant करेंगे दिल्ली की अगुआई, कोहली और हर्षित ने भी उपलब्धता की पुष्टि की

Delhi Dense Fog | घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बाधित, 177 उड़ानों को रद्द किया गया, ऑरेंज अलर्ट जारी

Hardik Pandya के रिकॉर्ड प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला जीती

India-EU व्यापार समझौता: Piyush Goyal आठ जनवरी को Brussels जाएंगे