सऊदी अरब के दौरे पर जनरल नरवणे, भारतीय सेना ने कहा- दोनों देशों के सैन्य संबंध मजबूत होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2020

रियाद। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की ऐतिहासिक सऊदी अरब यात्रा से रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। यह जानकारी सोमवार को भारतीय सेना ने दी। दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में सऊदी अरब पहुंचे जनरल नरवणे भारतीय सेना के पहले प्रमुख हैं जिन्होंने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दो खाड़ी देशों की यात्रा की है। सऊदी अरब से पहले वह संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर थे। भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सीओएएस (सेना प्रमुख) के सऊदी अरब के दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत होंगे।’’

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे