Japan की धरती पर चमके भारतीय एथलीट, Asian Championship में 1 Silver समेत 4 Medal जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2026

भारतीय खिलाड़ी हरमनजोत सिंह को बेहतरीन ‘स्पीड एंड्योरेंस’ के बावजूद शनिवार को जापान के फुकुओका में पुरुषों की 10 किलोमीटर स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा लेकिन देश ने एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में तीन और कांस्य पदक जीते। तीस साल के हरमनजोत ने 29:21 सेकंड का समय निकाला जिससे वह स्वर्ण पदक से करीब से चूक गए क्योंकि जापान के रयूजी मिउरा ने 29:20 सेकंड से खिताब जीता।

जापान नौ अंक और चीन 20 अंक से आगे रहे। भारत की अंडर-20 टीम ने भी 25 अंक हासिल करके कांस्य पदक जीता। मेजबान जापान ने छह अंक से स्वर्ण और चीन ने 19 अंक से रजत पदक जीता। भारत ने महिला टीम स्पर्धा (10 किलोमीटर) में भी तीसरा स्थान हासिल किया जिसमें जापान छह अंक से पहले और चीन 17 अंक से दूसरे स्थान पर रहा।

प्रमुख खबरें

Jijabai Death Anniversary: सिर्फ Shivaji की मां नहीं, Maratha Empire की असली वास्तुकार थीं जीजाबाई

Astrology Tips: अमावस्या पर क्यों है बाल धोने की मनाही? जानें क्या कहता है हमारा Dharma Shastra

Wedding Shubh Muhurat: जून में शादी के लिए सिर्फ 9 शुभ तारीखें, देखें पूरी Dates List

जी-7 क्या है? इसके वैश्विक मायने क्या हैं? दुनिया के विभिन्न महत्वपूर्ण देशों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?