नदी का प्रवाह बदलने की भारत की कोशिश को उकसावे की कार्रवाई समझेगा पाक: कुरैशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों का प्रवाह बदलने की भारत सरकार की किसी भी कोशिश को ‘‘उकसावे की कार्रवाई’’ समझा जाएगा।

कुरैशी ने मंगलवार को इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन हालिया बयानों पर भी चर्चा की गई, जिनमें पाकिस्तान जाने वाली नदी का प्रवाह बदलने की बात की गई थी।

इसे भी पढ़ें: करतारपुर गलियारा: तीर्थयात्रियों से 20 डॉलर की फीस लेने पर अड़ा पाकिस्तान, भारत ने किया विरोध

कुरैशी ने कहा कि यदि ‘‘जल प्रवाह बदलने की कोई भी कोशिश की जाती है तो’’ पाकिस्तान को ‘‘माकूल जवाब देने’’ का पूरा अधिकार होगा।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया