बॉडी स्प्रे Layer’r Shot के ऐड को देख भड़के लोग, कपंनी को लताड़ते हुए कहा- रेप कल्चर को दे रहे बढ़ावा

By निधि अविनाश | Jun 04, 2022

इंडियन बॉडी स्प्रे लेयर (Layer'r) शॉट के ऐड इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के दो ऐड पर रेप कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर कंपनी की जमकर आलोचना की है। इस ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर कंपनी को काफी फटकार लगाई जा रही है। कंपनी के पहले ऐड में एक स्टोर पर चार लड़के बातचीत कर रहे हैं, चारों लड़के परफ्यूम की आखिरी बची हुई बोतल को देखते हैं, और आपस में चर्चा करते हुए बोलते हैं कि हम चार ये सिर्फ एक तो "शॉट" कौन लेगा। लेकिन इस बातचीत के दौरान ऐड में बॉडी स्प्रे की जगह एक महिला को दिखाया गया है। लड़की भी डर जाती है और पीछे मुड़कर चारों लड़कों पर गुस्सा करती है क्योंकि उसे लगता है वे उसी के बारे में बात कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jackie Shroff की Kaali Kheti देखने के लिए करना होगा और इंतजार, बदल गई रिलीज डेट

MP High Court ने 418 पदों पर जारी किया Notification, 6 अक्तूबर से शुरू हुए आवेदन

Lionel Messi का भावुक Farewell: बोले- Argentina के लिए खेलना जीवन की सबसे खूबसूरत बात

Meerut Court ने पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को ठहराया दोषी, 16 अक्टूबर को सजा का ऐलान