भारत-चीन टकराव मामले पर बोले जेपी नड्डा, PM मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित रहेंगी भारत की सीमाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत भारत की सीमाएं अखंड और सुरक्षित रहेंगी। नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘केरल जन संवाद’ रैली को संबोधित करते हुए गलवान घाटी में भारत-चीन टकराव का हवाला दिया और कहा कि सीमा पर तनाव को कम करने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प हुई। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश हमने अपने तीन जवानों को खो दिया। मैं उनके बलिदान को नमन करता हूं। मैं आपको यह विश्वास दिला सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की क्षेत्रीय अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं होगा।’’ 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते