भारतीय मुक्केबाज स्टार विजेंदर सिंह ने लगातार 12वां पेशेवर खिताब जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

दुबई। भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह ने घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन चार्ल्स अडामू को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही पेशेवर सर्किट में उनका चार साल का अपराजेय अभियान कायम रहा। 

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 34 बरस के विजेंदर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने आठ दौर के मुकाबले में अडामू को हराया। विजेंदर ने जीत के बाद कहा कि यह अच्छा मुकाबला था। चार्ल्स अडामू अच्छा मुक्केबाज है लेकिन मैं पूरी तरह से तैयार था। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। विजेंदर की नजरें अगले साल विश्व खिताब जीतने पर लगी है।

प्रमुख खबरें

पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

Mann Ki Baat: नशा-मुक्त भारत के लिए जन भागीदारी का आह्वान अहम, बोले Pramod Sawant