भारतीय कारोबारी यूएई का स्थायी निवास पाने वाला पहला विदेशी बना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2019

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे भारतीय कारोबारी लालो सैमुअल शारजाह के ऐसे पहले विदेशी व्यक्ति बन गये हैं जिन्हें स्थायी निवास मंजूर करने वाला ‘गोल्ड कार्ड’ दिया गया है। कारोबारियों और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को मिलने वाले पांच-दस साल के दीर्घावधि वीजा के उलट, ‘गोल्ड कार्ड’ धारक को यूएई का स्थायी निवास देता है।

‘गल्फ न्यूज’ ने सोमवार को खबर दी कि ‘द किंग्सटन ग्रुप’ के चेयरमैन सैमुअल को शारजाह के विदेश मामलों तथा निवास महानिदेशक ब्रिगेडियर आरिफ अल शम्सी को स्थायी निवास प्रमाणपत्र सौंपा।

इसे भी पढ़ें: वॉशिंगटन में भारत केंद्रित व्यापार सम्मेलन बैठक को संबोधित करेंगे कुश्नर, पेलोसी, रॉस और पैरी

गौरतलब है कि सैमुअल को 2013, 2014 और 2015 के लिए ‘फोर्ब्स’ पत्रिका ने अरब क्षेत्र के शीर्ष सौ सबसे प्रभावशाली भारतीय कारोबारियों में शामिल किया था। एक संबंधित घटनाक्रम के तहत, केरल में जन्मे आभूषण कंपनी मालाबार समूह के सह अध्यक्ष डॉक्टर पी ए इब्राहिम हाजी को भी सोमवार को स्थायी निवास वाला ‘गोल्ड कार्ड’ सौंपा गया।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक