टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नए ‘सिक्सर किंग’ बने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी नाबाद 46 रन की पारी के दौरान पहला छक्का जड़ते ही क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अब तक 138 मैच खेल चुके रोहित ने 20 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के लगाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने कुल छक्कों की संख्या 176 पर पहुंचाई जो कि नया रिकॉर्ड है। रोहित ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 121 मैचों में 172 छक्के लगा रखे हैं।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल में पारम्परिक अंदाज में पकाये और खिलाये जा रहे हैं स्वादिष्ट व्यंजन

गुप्टिल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में सातवीं बार भाग लेंगे और तब उनके और भारतीय कप्तान के बीच छक्कों की जंग भी रोचक होगी। रोहित और गुप्टिल के अलावा फिलहाल किसी भी अन्य खिलाड़ी के इस जंग में शामिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल काबिज हैं। वह 124 छक्कों के साथ रोहित और गुप्टिल से काफी पीछे हैं।

इसे भी पढ़ें: मुरादाबाद और उत्तराखंड की घटनाओं ने सबका दिल दहला दिया है: राहुल गांधी

भारत की तरफ से रोहित के अलावा विराट कोहली (106 मैचों में 104 छक्के) ने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक छक्के लगाए हैं। विश्व के कुल 10 बल्लेबाज क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक छक्के लगा चुके हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ramadan 2026 । इन Famous Markets की खरीदारी से सजाएं अपना दस्तरखान, जानें क्या है इनमें खास

The Hundred Auction: इन 14 पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारतीय मालिक लगाएंगे बोली?

RRB Group D भर्ती: लाखों युवाओं को बड़ी राहत, 21900+ Vacancy के लिए Last Date बढ़ी, तुरंत करें अप्लाई

US Global Dominance |13 राज्यों वाला अमेरिका कैसे बना 50 स्टेट वाला देश?|Teh Tak Chapter 3