फलस्तीन में भारतीय नागरिक को ‘स्टार ऑफ यरुशलम’ से किया गया सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

यरुशलम। फलस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास ने भारतीय नागरिक शेख मोहम्मद मुनीर अंसारी को ‘स्टार ऑफ यरुशलम’ से सम्मानित किया है। ‘स्टार ऑफ यरुशलम’ फलस्तीन अधिकारियों द्वारा विदेशी नागरिकों को दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। गुरुवार रात आयोजित समारोह में राष्ट्रपति अब्बास ने फलस्तीन और यरुशलम को दी गई सेवाओं के लिए अंसारी का शुक्रिया अदा किया।फलस्तीन के राष्ट्रपति ने कहा कि यरुशलम के पुराने शहर में अंसारी के परिवार की मौजूदगी भारतीय और फलस्तीनी लोगों के बीच मजबूत पारंपरिक संबंधों को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू ने फलस्तीनी समूह के खिलाफ भारत के मतदान पर पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

अंसारी यहां इंडियन हास्पिस (भारतीय आश्रम) के निदेशक हैं, जो पिछले 800 साल से भारत की विरासत और यरुशलम के पुराने शहर में उनकी मौजूदगी का प्रतीक है। इंडियन हास्पिस में गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की देखरेख की जाती है। उनके पिता शेख नजीर हसन अंसारी हास्पिस में नियुक्त किए गए पहले शेख थे। गौरतलब है कि अंसारी को 2011में भारत में भी ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ प्रदान किया गया था, विदेश में रहने वाले भारतीयों को दिए जाने वाला यह भारत का सर्वोच्च सम्मान है।

 

प्रमुख खबरें

ब्लूचिप फंड क्या है? इसमें बाजार का रिस्क क्यों नहीं है? यह रिटायरमेंट या बच्चों के भविष्य की दृष्टि से कितना कारगर है?

Netra Kumanan ने नौकायन में भारत के लिए दूसरा Paris Olympic कोटा हासिल किया

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह एयरपोर्ट से हुए लापता, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस

Maharashtra : मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में 11 नाइजीरियाई गिरफ्तार